संगीत का सफर सृष्टि के आरम्भ से आज तक 1 संगीत शब्द में तीन विधाओं का समावेश है। और वो है गायन. वादन और नृत्य। ये तीन विधाएं साथ ना हो तो संगीत कुछ अधूरा सा लगता है। ये तीनों विधा एक दुसरे की पूरक है। गायन - किसी कविता, शायरी या भजन जो छंद बद्ध हों! को मधुर सुरों में ढाल कर लय और ताल के साथ गाया जाय तो वह मन को बहुत सुक़ून देता है। यह तन और मन दोनों की थकान मिटा देता है । मन के सभी विकारों को दूर कर देता है । संगीत में चिकित्साकीय गुण भी है यदि सही ढंग से इसका उपयोग किया जाए । बेसुरा बेताला संगीत शरीर और मन को अस्वस्थ कर देता है । लय बद्ध संगीत ह्रदय की अनियंत्रित गति को भी व्यवस्थित करने की क्षमता रखता है एवं लय हीन संगीत (जहां लय ताल की गति बार बार कम अधिक होती हो मन की शांति भंग कर देता है एवं एकाग्रता समाप्त कर देता है...
संदेश
सितंबर, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं
वैचारिक शक्ति
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
मानव ईश्वर की सबसे सुंदर एवं महान रचना है। ईश्वर ने उसे बड़ी अदभुत अदभुत शक्तियां प्रदान की है। उनमे एक है वैचारिक शक्ति अर्थात विचार करने की शक्ति। कहते हैं उस परम आत्मा ईश्वर ने विचार किया कि मैं एक हूँ अनेक होजाऊँ, और इस विचार मात्र से ये सृष्टि उत्पन्न हुई। कहते हैं विचारों में बड़ी ताकत होती है। अतः विचार हमेशा शुद्ध ही होना चाहिये। और विचार शुद्ध बने इसके लिये प्राणायाम आवश्यक है। प्राणायाम के साथ मस्तिष्क में सकारात्मकता होना बहुत आवश्यक है। नकारात्मक मस्तिष्क कुछ अच्छे विचार दे ही नहीं सकता है। साथ ही आहार शुद्धि भी आवश्यक है। आहार बनाने वाले के भी विचार शुद्ध होना आवश्यक है। नहीं तो उसका पकाया आहार खाकर आपके विचार भी वैसे ही बनेंगे जैसे बनाने वाले के थे। बड़े बूढ़े कह गए हैं कि अन्न अपना स्वयं का उपार्जित किया हुआ ही खाना चाहिये। महाभारत में जब भीष्म पितामह बाणों की शैया पर लेटे इच्छामृत्यु का इंतज़ार कर रहे थे तब भगवान श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को बुलाकर कहा कि बड़े भैया संसार का महाज्ञानी संसार से जाने वाला है इसके पूर्व इनसे समस्त ज्ञान प्राप्त करलो नहीं तो इन...