संगीत का सफर सृष्टि के आरम्भ से आज तक
1
संगीत शब्द में तीन विधाओं का समावेश है। और वो है गायन. वादन और नृत्य। ये तीन विधाएं साथ ना हो तो संगीत कुछ अधूरा सा लगता है। ये तीनों विधा एक दुसरे की पूरक है।
गायन - किसी कविता, शायरी या भजन जो छंद बद्ध हों! को मधुर सुरों में ढाल कर लय और ताल के साथ गाया जाय तो वह मन को बहुत सुक़ून देता है। यह तन और मन दोनों की थकान मिटा देता है । मन के सभी विकारों को दूर कर देता है ।
संगीत में चिकित्साकीय गुण भी है यदि सही ढंग से इसका उपयोग किया जाए । बेसुरा बेताला संगीत शरीर और मन को अस्वस्थ कर देता है । लय बद्ध संगीत ह्रदय की अनियंत्रित गति को भी व्यवस्थित करने की क्षमता रखता है एवं लय हीन संगीत (जहां लय ताल की गति बार बार कम अधिक होती हो मन की शांति भंग कर देता है एवं एकाग्रता समाप्त कर देता है। बेसुरा संगीत भी मन को खराब करदेता है वतावरण में अस्थिरता पैदा कर देता है।
संगीत की स्वरलाहरियां एक कुशल सर्जन की तरह रक्त के थक्कों को भी मिटाने की क्षमता रखती है, पागल पन को भी दूर कर देती है । आवश्यकता है तो तो अनुसंधान की सतत अनुसंधान से संगीत अपने पुरातन स्वरूप को पा लेगा।
जो लोग संगीत को केवल मनोरंजन का साधन मात्र समझते हैं वे भूल करते हैं। जहाँ यह मनोरंजन के साधन है वहीं भक्ति का एक प्रकार भी है संगीत एक अच्छा मित्र भी बन सकता है।
प्रमुख नाद ॐ का उच्चारण मुधुमेह बी पी टेंशन आदि को भी नियंत्रित करने की क्षमता रखता ही। संगीत थायराईड से भी मुक्ति दिला सकता है। लेकिन यहाँ तक आने के पहले संगीत को कितने पढ़ाव पार करने पड़े यही प्रस्तुत ग्रंथ का विषय है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें